रामगंजमण्डी: प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 325 किलो डोडा चूरा, 70 लाख का माल जब्त, चेचट इंटरचेंज के नीचे की कार्रवाई
रामगंजमंडी के चेचट में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रूट क्लियरेंस’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 324 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। तस्कर ट्रक में प्याज के कट्टों के नीचे मादक पदार्थ छिपाकर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।