पटना ग्रामीण: पटना: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, बारिश से प्रचार में बाधा, पर जनता का उत्साह बरकरार
पटना में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बारिश के कारण चुनाव प्रचार में थोड़ी रुकावट आई है, लेकिन जनता का उत्साह कम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया, “मैं कल बांका, पूर्णिया और सिकटी नहीं जा पाया, इसलिए वहां के लोगों को फेसबुक लाइव के माध्यम से संबोधित किया। हैरानी की बात है कि उस संबोधन को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।