खंडवा के एक मदरसे में मिले 20 लाख के नकली नोट के मामले में खंडवा पुलिस ने भोपाल से मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे और उसके दोनों साथी भोपाल की गोकुलधाम सोसाइटी में एक ट्रैवल एजेंसी की आड़ में नकली नोट छापते थे। यह जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग की है