बहरोड़: बहरोड़ के जागुवास निवासी युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में हुई मौत, गांव में शोक की लहर
Behror, Alwar | Aug 1, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के जागुवास गांव निवासी 35 वर्षीय अमन शर्मा की शुक्रवार को हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव लुजोता के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमन शर्मा सड़क मार्ग से जा रहे थे, तभी एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।