भीलवाड़ा: मांडल में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
मांडल में बुधवार शाम एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया ।हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया।चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए मांडल थाना पुलिस को सूचना दी। मांडल पुलिस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर आगे की कार्यवाही करेगी।