भीलवाड़ा: कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
भीलवाड़ा जिला कांग्रेस शहर और देहात इकाइयों ने बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर ईडी (ED) समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।