भीलवाड़ा: भीलवाड़ा की चारों निर्माणाधीन पुलियाओं का निर्माण कार्य जून 2026 तक होगा पूर्ण: विधायक अशोक कोठारी
शहर के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से शहर की चारों निर्माणाधीन पुलियाओं का कार्य अब तीव्र गति से चल रहा है और इसे आगामी जून 2026 तक जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।विधायक ने लंबे समय से धीमी गति से चल रहे इन महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में भी उठाया था।