आगरा: सींगना कट के पास शराब दुकान में चोरी करने वाले सेल्समैन और कैंटीन संचालक को किया गया गिरफ्तार
Agra, Agra | Apr 14, 2026 सिकंदरा क्षेत्र में शराब की दुकान में चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए सेल्समैन और कैंटीन संचालक को सींगना कट से गिरफ्तार किया। दोनों ने गल्ले से नकदी और शराब चोरी की थी। पुलिस ने 5,000 रुपये और 58 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की, पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।