बोकारो जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार समय लगभग साढ़े छह बजे बोकारो वासियों से अपील करते हुए कहा कि छठ पूजा के दौरान घाट के गहरे जल स्रोतों से सावधान रहें। क्याकि 27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा से पहले दोपहर एक बजे बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत कोनार नदी में 13 वर्षीय बालक दिलशान की नहाने के क्रम में डूबने से मृत्यु हो गई।