उचकागांव: लछवार दुर्गा मंदिर परिसर में भीषण आग, 21 दुकानें जलकर राख, कई बाइक क्षतिग्रस्त, सीओ और थानाध्यक्ष पहुंचे
ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध लछवार दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार की देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस भयावह घटना में मंदिर के बाहर स्थित लगभग 21 अस्थाई और स्थाई दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गई हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिसर में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।