दमोह: बारिश के मौसम में जलभराव रोकने के लिए कलेक्टर ने नालियों की सफाई अभियान की घोषणा की, चार चरणों में होगा अभियान
Damoh, Damoh | Mar 14, 2025 दमोह 3 माह के बाद बारिश का दौर शुरू होगा। जिसकी रूप रेखा के निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस संबंध में आज शुक्रवार शाम 5 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 मार्च से 4 चरणों में शहर में जल भराव न हो इसके लिए नालियों को साफ करने बड़ा अभियान चलाया जाएगा। वहीं कचरा निपटान की कार्यवाही भी तत्काल की जाएगी।