दमोह: शहर की कमान संभालने कलेक्टर और एसपी सड़कों पर उतरे, शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील
Damoh, Damoh | Mar 14, 2025 दमोह शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व संपन्न हो इसके चलते आज शुक्रवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं कमान संभालते हुए मुख्य मार्गों के भ्रमण पर निकले। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्वयं जिप्सी कार चलाई और शहर के घंटाघर, आंबेडकर चौक सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।