अमरोहा: अमरोहा में पति ने बीवी को तलाक देकर साली से किया निकाह, बीवी ने एसपी से की शिकायत
Amroha, Amroha | Apr 5, 2026 अमरोहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया और बाद में अपनी साली से निकाह कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम से आहत पहली पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।