बक्सर: मंदिर में दर्शन के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी, मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Mar 30, 2026 शहर के सोहनीपट्टी स्थित प्रसिद्ध बुढ़िया काली माई मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में महिला के पति ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। शहर के चीनी मिल मुहल्ला निवासी सुनीत कुमार पांडेय ने पुलिस को आवेदन दिया है।