EOW वाराणसी ने पूर्व नायब तहसीलदार को शासकीय धन गबन के आरोप में अयोध्या से किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Dec 28, 2024 पूर्व नायब तहसीलदार को शासकीय धन 1.05 करोड़ रु गबन के आरोप में ईओडब्ल्यू वाराणसी ने अयोध्या से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। आरोपी रामप्रीत यादव अयोध्या जनपद के ग्राम अलनाभारी के रहनेवाले है। तत्समय तहसील कादीपुर सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त थे तथा 04 वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए है।