जिले में 400 किताबें लिखने वाले लेखक SN खंडेलवाल का हुआ निधन, समाजसेवी अमन कबीर ने दी मुखाग्नि
Sadar, Varanasi | Dec 28, 2024 लगभग 400 किताबों के लेखक और अनुवादक श्रीनाथ खंडेलवाल की शनिवार को माैत हो गई। वे पहड़िया स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में 10 दिन से भर्ती थे। हार्ट, किडनी, लीवर से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था। करीब 81 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।