शेरघाटी: शेरघाटी में अपहृत युवती सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Sherghati, Gaya | Apr 15, 2026 शेरघाटी थाना क्षेत्र में अपहृत युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि उनकी पुत्री रात में घर से बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि एक युवक द्वारा शादी की नीयत से युवती का अपहरण कर लिया गया है।