भिवानी: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, एक व्यक्ति पर आरोप लगाए गए
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव प्रेमनगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी भिवानी बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने तलाश की। फिर उन्हें पता चला कि झज्जर जिला के गांव छारा निवासी रवि उसकी पत्नी को अपने साथ जबरदस्ती ले गया है।