झालरापाटन: झालरापाटन में मोहर्रम की तैयारियों में जुटी पुलिस, अधिकारियों ने ताजिया मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची
झालरापाटन पुलिस ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार दोपहर को नगर के गली-मोहल्लों में ताजिया मार्गों का निरीक्षण किया।पुलिस उप अधीक्षक हर्ष राज सिंह खरेड़ा और थानाधिकारी हंसराज मीणा ने पुलिसकर्मियों के साथ ताजिया निकलने वाले मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक तैयारियों का