कांके: हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में क्रीड़ा भारती झारखंड प्रदेश की बैठक आयोजित
Kanke, Ranchi | Nov 16, 2025 हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में रविवार दोपहर करीब तीन बजे क्रीड़ा भारती झारखंड प्रदेश की बैठक हुई। इस मौके पर खेल कबड्डी खेल आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि झारखंड में 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले कबड्डी खेल में 100 जगहों पर 3000 टीम भाग लेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में चार कैटेगरी में महिला और पुरुष के मैच खेले जाएंगे।