नागदा कृषि उपज मंडी में भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी के दौरान बुधवार को तौल कांटे में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद स्थानीय से जिले का प्रशासन हरकत में आया गया। गुरुवार को जिले से नापतौल विभाग की टीम नागदा पहुंची और शिकायकर्ता किसान, नायब तहसीलदार के मौजूदगी में कांटे की जांच पंचों के समक्ष की गई।