तारानगर: देशभर के ट्रक ड्राइवरों के साथ हो रही प्रताड़ना, सरकार उठाए उचित कदम- चूरू लोकसभा सांसद राहुल कस्वा
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने लोकसभा में शून्यकाल के तहत्त एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए देशभर के ट्रक ड्राइवरों के राजमार्गों पर हो रहे शोषण पर अपनी बात रखी।उन्होंने कहा कि देश में लगभग पौने दो करोड़ ट्रक ड्राइवर हैं,जो भारतीय लॉजिस्टिक्स और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अत: सरकार ड्राइवर भाईयों के आत्मसम्मान और सडक़ सुरक्षा को देखते हुए नई व्यवस्था सुनिश्चित करे।