ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने 6 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा किया, बुआ ने ही एक लाख रुपये में बालिका को बेचा था
ईसागढ़ थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बालिका के अपहरण मामले में पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए बालिका को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस की तीन संयुक्त टीमों ने तकनीकी और मैदानी इनपुट के आधार पर एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।