मुंगावली में बेतवा नदी पर अवैध बजरी उत्खनन एक बार फिर खुलकर सामने आया है। जिसका वीडियो गुरुवार को शाम 5 बजे सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पनडुब्बी मशीन डालकर दिन-रात रेत निकाली जा रही है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। खनिज और पुलिस विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।