डिंडौरी: शाहपुर एवं विक्रमपुर के खाद बीज विक्रय केंद्र में कृषि विभाग की छापामार कार्रवाई, ₹26 हजार का कीटनाशक, उर्वरक किया जब्त
शाहपुर, विक्रमपुर में कृषि विभाग के जिला स्तरीय निगरानी दल तथा विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दल के द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी किया । गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 संयुक्त निरीक्षण दल ने विक्रमपुर के निजी संस्थान चौकसे बीज भंडार का निरीक्षण करते हुए बिना लाइसेंस के खाद,कीटनाशक विक्रय पाए जाने पर₹ 26 हजार का खाद,कीटनाशक जब्त किया।