नलखेड़ा: ढोलाखेड़ी में बिजली चोरी करने से रोकने पर फरियादी को जान मारने की धमकी देने पर न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 2 साल की सजा
AGP मुकेश जैन ने बताया कि 18/12/ 22 में ढोलाखेड़ी में अवैध बिजली कनेक्शन चेकिंग के दौरान अर्जुनसिंह पिता गंगाराम द्वारा ट्रांसफार्मर के कटआउट से बिजली की चोरी कर जलमोटर कुए में डालकर चलाई जा रही थी। बिजली चोरी रोकने पर फरियदि के साथ गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर आरोपी को ADJ न्यायाधीश पंकज कुमार वर्मा ने 2 साल की सजा सुनाकर ₹1000 जुर्माना किया।