परसिया: कांग्रेस ने बढ़ी स्टांप शुल्क दरों पर प्रदर्शन किया, नारा: 'अबकी बार जनता पर स्टांप शुल्क का भार'
ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को दो बजे स्टांप शुल्क की बढी कीमतों पर प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय से रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने शुल्क वृद्धि को जनता के साथ खुली लूट बताया। कांग्रेस ने अबकी बार जनता पर स्टांप शुल्क का भार के नारे के साथ रैली निकाली।कांग्रेस ने कहा कि महंगाई से पहले से त्रस्त जनता पर बोझ बढ़ा दिया।