🐆 बेटी के साहस को सलाम! 👏🇮🇳
चम्पावत के ग्राम सिमल्टा की 'किरन देवी' ने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने पिता की जान बचाई। घर में घुसे गुलदार ने उनके पिता सुरेश चंद्र पांडेय पर हमला कर दिया था, लेकिन किरन ने बिना घबराए गुलदार पर रजाई डाल दी और पिता को सुरक्षित निकालते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम ने गुलदार का सफल रेस्क्यू किया।
इस असाधारण बहादुरी के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किरन देवी को सम्मानित कर उनके साहस की सराहना की।
💐 ऐसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। संकट की घड़ी में उनका साहस, धैर्य और त्वरित निर्णय वास्तव में प्रशंसनीय है।
#Champawat #KiranDevi #Bravery #LeopardRescue #Uttarakhand #WomenPower #RealHero #DMChampawat #ProudMoment #उत्तराखंड #चम्पावत #बहादुरी #नारीशक्ति #गुलदार #प्रेरणादायक
Champawat, Champawat | Jul 21, 2026