गाज़ियाबाद: यूनाइटेड पैराडाइस कॉलोनी निवासी युवती को सोशल मीडिया पर टास्क पूरा करने का लालच देकर ₹91 हजार ठगे गए
टास्क पूरा करने का लालच देकर एक युवती से 91 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। युनाइडेट पैराडाइस कॉलोनी निवासी दीपा ठाकुर ने बताया कि 31 मई को फेसबुक पर एक नौकरी का विज्ञापन देखकर आवेदन किया। इसके बाद एक टेलीग्राम गुरप से जोड़ा गया। युवती ने बताया कि टेलीग्राम पर एक टास्क पूरा करके रकम जितने की बात कहीं।