बरवाडीह: पीटीआर के जंगलों में बीड़ी पत्ता माफियाओं का कब्जा, करोड़ों का खेल, सरकार को भारी राजस्व का चूना
पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगलों में इन दिनों अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बरवाडीह और बेतला क्षेत्र के कई गांवों में माफियाओं ने जंगलों को कमाई का जरिया बना लिया है। बिना अनुमति जंगलों से बड़े पैमाने पर बीड़ी पत्ता की तुड़ाई कर अवैध भंडारण और सप्लाई किए जाने की चर्चा है। इस पूरे खेल से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है