बृहस्पति कुंड में युवकों की खतरनाक हरकत, प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
पन्ना/बृहस्पति कुंड। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में कुछ युवकों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर कुंड के निचले हिस्से तक उतरने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए खतरनाक चट्टानों और फिसलन भरे रास्तों से नीचे पहुंचे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
बृहस्पति कुंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऊंचाई से गिरते जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध है। विशेषकर बरसात के मौसम में यहां पानी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक रोमांच के नाम पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
ज़िला प्रशासन को कुंड के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रतिबंधित अथवा जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें।
यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बृहस्पति कुंड जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना आवश्यक है।
आपकी क्या राय है? क्या प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट के माध्यम से अवश्य दें।
#बृहस्पति_कुंड #BrihaspatiKund #पर्यटक_सुरक्षा #पन्ना_मध्यप्रदेश #UP90Creator
Banda, Banda | Aug 4, 2026