बारां: बरडावदा गांव निवासी एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया
Baran, Baran | Jul 14, 2025 छीपाबड़ौद क्षेत्र के बरडावदा गांव निवासी एक व्यक्ति की जिला अस्पताल के उपचार के दौरान मौत हो गई अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलवा राम ने सोमवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि छीपाबड़ौद क्षेत्र के बरडावदा गांव निवासी श्याम मनोहर नागर 46 वर्ष पुत्र भंवरलाल नागर की मौत हो गई पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है ।