बारां: जिले की शैक्षिक समस्याओं के समाधान हेतु बारां विधायक बैरवा और राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने उपमुख्यमंत्री से की भेंट
Baran, Baran | Jul 14, 2025 बारां अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा और राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल नागर ने सोमवार को जयपुर में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बारां जिले की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।