खलीलाबाद के विकास भवन स्थित डीपीआरसी हाल में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।