गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस से 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को बड़े काजीपुर से किया गिरफ्तार
तिवारीपुर पुलिस द्वारा हिमांशु कुशवाहा नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके खिलाफ स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और इसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने इसे जेल भेज दिया।