जहानाबाद: नोनहीं मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, चालक लोगों ने दबोचा
जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के नोनहीं मोड़ भट्ठा के पास तेज रफ्तार बाइक ने केसोपुर निवासी 46 वर्षीय संतोष कुमार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।