सिलवानी: सिलवानी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
सिलवानी। नगर में आज भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया।