जसवंतनगर: कचौरा बायपास मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार: पुलिस द्वारा चलाई गई पैरों में लगी गोली
जसवंतनगर पुलिस ने कचौरा बाईपास पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में सुमित उर्फ सनकी पहलवान और शक्ति उर्फ तनुष के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे, जिंदा-खोखा कारतूस और बाइक बरामद की है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं।