बिजनौर: कस्बा झालू में तिराहे पर अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | May 6, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हल्दौर क्षेत्र के कस्बा झालू में तिराहे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई हादसे में कोतवाली देहात निवासी शुभम और उसके साथ अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है घटना के दौरान काफी देर तक की यातायात बाधित रहा