Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

जोधपुर: बदमाशों का बस में आतंक, सवारियों को उतारकर टायरों की हवा निकाली, चालक-परिचालक से मारपीट जोधपुर जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर लोरड़ी के समीप 8 से 10 बदमाशों ने दो वाहनों में पहुंचकर एक यात्री बस को बीच रास्ते रुकवा दिया। बदमाशों ने बस में सवार यात्रियों को नीचे उतरने के लिए मजबूर किया और चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने बस के टायरों की हवा निकाल दी और धमकी देते हुए कहा कि यदि दोबारा इस रूट पर बस चलाई गई तो चालक को जान से मार देंगे तथा बस को आग के हवाले कर देंगे। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर झंवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार रात करीब 11 बजे भी फलोदी फांटा चौराहे पर बदमाशों ने इसी बस को रुकवाकर यात्रियों को नीचे उतार दिया था। उस मामले में पीड़ित पक्ष ने शेरगढ़ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। लगातार दो दिनों में बस को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से बस संचालकों और यात्रियों में भय का माहौल है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। #RajasthanPolice #businesstravel

Chamu, Jodhpur | Jul 13, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.