जशपुर: सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी भीड़, मौके पर समस्याओं का हुआ समाधान
जशपुर जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत फरसाबहार जनपद के ग्राम भेलवां में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से जुड़े आवेदन दिए तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लिया। इस दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत ट्रांसेक्ट वॉक भी निकाली गई।