गौनहा: सड़क हादसे में गौनाहा के जिला परिषद सदस्य के पिता का निधन
जिला परिषद सदस्य की पिता की मौत सड़क हादसे में हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना शनिवार की देर रात की है।मृतक जिला परिषद सदस्य पूनम कुमारी के पिता अर्जुन राम 62 वर्षीय है। घटना के संबंध मे बताया जाता है की वे गन्ना गिरा कर जा रहे ट्रैक्टर पर बैठकर वे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में वे आ गए।