बालोद: बिना लाइफ जैकेट पानी में उतरना बन रहा मौत का कारण, बालोद जिले में एक साल में 43 लोगों की डूबने से हुई मौत
Balod, Balod | May 28, 2026 गर्मी बढ़ते ही जिले के नदी, तालाब, नहर और जलाशयों में नहाने पहुंच रहे लोगों के लिए लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा इंतजामों के पानी में उतरना अब सीधे मौत को बुलावा देने जैसा साबित हो रहा है। बालोद जिले में बीते एक साल के दौरान डूबने से 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले दो महीनों में ही 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।