हैदरनगर: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से हैदरनगर विद्युत सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने की मांग, सौंपा गया ज्ञापन
हैदरनगर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की अत्यधिक बोझ रहने से दिन रात बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से लोग त्रस्त है। इसे लेकर सांसद प्रतिनिधि डॉ. अजय जयसवाल और मंडल उपाध्यक्ष सरयू प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार दोपहर 12 बजे पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के नाम उनके सचिव अलख दुबे को एक मांग पत्र सौंपा।