झांसी: सीपरी पुलिस को चुनौती देते हुए दो चोरों ने मां पीतांबरा अस्पताल के बाहर दिनदहाड़े बाइक चुराई, वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2025 मां पीतांबरा अस्पताल के बाहर से दो अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पंचकुइयां मंदिर के पास रहने बाले अनुज वर्मा पुत्र गजेंद्र वर्मा ने सीपरी थाना पुलिस को रविवार को शिकायती पत्र दिया। अनुज ने रविवार समय करीब 3 बजे बताया कि वह मां पितांबरा हॉस्पिटल गए थे, जहां उन्होंने अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी कर दी।