झांसी: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की, पारीछा, बड़ागांव, मऊरानीपुर समेत अन्य अड्डों पर मारा छापा
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत पारीछा, बड़ागांव, डायमंड फैक्ट्री, पूंछ, सुखनई नदी, मऊरानीपुर, दिगारा, गोरामछिया समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 1150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। 4600 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया।