बागीदौरा: कलिंजरा में अवैध क्वार्ट्ज पत्थर के स्टॉक पर संयुक्त कार्रवाई, 600 टन क्वार्ट्ज पत्थर किया गया जब्त
बांसवाड़ा जिले के थाना कलिंजरा क्षेत्र में अवैध खनिज भंडारण के खिलाफ पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 टन क्वार्ट्ज पत्थर के अवैध स्टॉक को जब्त किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनिज भंडारण, तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वृत्ताधिकारी बागीदौरा स