मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त
मखदुमपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जय बिगहा गांव से अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध बालू खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। जब्त ट्रैक्टर के संबंध में मखदुमपुर थाना में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।