कहरा: बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के खुरेशान गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, दो लोग जख्मी
Kahara, Saharsa | Sep 19, 2024 बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के खुरेशान गांव वार्ड 11 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट मे 1 महिला और 1 पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम लालू शर्मा और सुनीता देवी बताया जा रहा है। इस मामले मे जख्मी ने 4 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।