कहरा: डीएम एवं एसपी के नेतृत्व में पुलिसबल ने सहरसा मंडल कारा में की छापेमारी
Kahara, Saharsa | Sep 19, 2024 आज पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का संयुक्त छापेमारी सहरसा मंडलकारा में किया गया। जेल के अंदर महिला व पुरुष वार्डों में सघन छापेमारी की गई। कहीं किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुआ। इसके अलावे जेल के अंदर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया।